शहर और प्रदेश में बढ़ते अपराध और खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने बड़ा चौराहे पर मौन धरना दिया। धरने के जरिए राज्य सरकार पर हमले किए गए। आरोप लगाया गया कि जनता अपराधों की बाढ़ से डर गई है। इस समय हर तरह के अपराधों का बोलबाला हो गया है।
कानपुर संवाददाता:-शहर कॉंग्रेस कमेटी बड़ा चौराहा स्थित मुरारीलाल रोहतगी प्रतिमा स्थल पर मौन धरना देकर गुस्सा जाहिर किया। 30 लाख फिरौती लेकर संजीत यादव के अपहरण में पुलिस भूमिका की जांच की मांग की गई। इस मौके पर पूर्व सांसद राकेश सचान और हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि आपराधिक घटनाएं चरम पर हैं और लोगों का जीवन सुरक्षित नहीं है। हालात नहीं सुधरे तो कांग्रेसी लखनऊ कूच करेंगे। धरने में इकबाल अहमद, अशोक धानविक, राजीव द्विवेदी,कमल शुक्ला ,कृपेश त्रिपाठी, नौशाद आलम मंसूरी, इखलाख, सैमुअल सिंह, मुन्ना खां रहे।

No comments:
Post a Comment