पालिका ने शहर में चलाया नाला सफाई अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 9, 2020

पालिका ने शहर में चलाया नाला सफाई अभियान

फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल  ।  बरसात के मौसम में जलभराव से निपटने के लिए शिकोहाबाद  नगर पालिका प्रशासन ने नगर में नाले की सफाई का अभियान वृहद स्तर पर शुरू कर दिया है। अभियान के एसआई दिनेश कुमार यादव व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की देखरेख में शुरू किया गया, जिसमें दर्जनों की संख्या में सफाई कर्मियों को लगाया गया। आज गुरुवार को ईओ अवधेश कुमार के नेतृत्व में दिनेश कुमार यादव ने काली देवी मंदिर बड़ा बाजार से लेकर भगवंत वाले बाग तक नाले की सफाई का अभियान शुरू किया गया । जिसमें नालों पर लोगों द्वारा
स्थाई रूप से अतिक्रमण कर लिया था। उनको हटवाकर नालों की सफाई कराई गई। ईओ अवधेश यादव  ने बताया कि नाला सफाई अभियान नगर के सभी वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर चलाया जाएगा। नालों की सफाई का निरीक्षण भी संबंधित अधिकारी समय समय पर करेंगे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  उन्होंने नगर वासियों से सफाई अभियान में नगर पालिका का सहयोग करने की अपील की है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages