जिले को कोरोना मुक्त करने को प्रशासन ने छेड़ी मुहिम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 9, 2020

जिले को कोरोना मुक्त करने को प्रशासन ने छेड़ी मुहिम

नगला बीच में डीएम ने ग्रामीणों और दुकानदारों को किया जागरूक  

फिरोजाबाद, विकास पालीवाल ।  जिले को कोरोना मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने मुहिम शुरू कर दी है। अब गांव और नगर में टीम लोगों को जागरूक कर इस महामारी से बचाव के उपाय बता रही है। माइक के जरिए लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। गुरुवार को डीएम चन्द्रविजय सिंह ने नगला बीच में जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों और दुकानदारों को प्रेरित करते हुए
कहा कि इस महामारी से तभी बचा जा सकता है जब सभी लोगों का सहयोग मिलेगा। कोरोना को हराने के लिए शारीरिक दूरी और मास्क लगाना अनिवार्य है। अनलॉक की प्रक्रिया लागू होने के बाद बाजार खुल गए हैं। ऐसे में हम सभी को अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा। एसडीएम  आईएएस एकता सिंह ने कहा कि सुरक्षा ही बचाव है,  इसलिए आप स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा करें। कैंपेनर हेमंत उपाध्याय ने भी लोगों को बचाव के उपाय बताए। इस मौके पर सीओ अजय सिंह चौहान समेत तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages