जहानाबाद-फतेहपुर, शमशाद खान । मानकविहीन बनवाई जा रही सीसी रोड की लिखित शिकायत नगरवासियों ने अधिशाषी अधिकारी से कर गुणवत्ता के अनुसार सीसी मार्ग बनवाने की मांग की।
नगर पंचायत द्वारा वार्ड नंबर 13 व 3 के अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय के सामने मुगल बाहर का हाईवे से जुड़कर प्राइमरी पाठशाला प्रथम जबरिया स्कूल तक लंबाई लगभग 320 मीटर सीसी मार्ग ठेकेदार द्वारा बनवाया जा रहा है। जिसमें मानक के विपरीत कार्य करवाया जा रहा है। नगर के रईस अहमद, पप्पू, राजू, सहित आधे दर्जन से अधिक
लोगों ने नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी कुलवंत सिंह को लिखित शिकायती पत्र देकर बताया कि नगर का यह प्रमुख मार्ग है। जिसमें ठेकेदार द्वारा मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सीसी मार्ग की मोटाई 6 इंच के स्थान पर 4 इंच से 5 इंच तक कराई जा रही है। ढलाई के समय सीमेंट की कम मात्रा का प्रयोग किया जा रहा है। जिसके चलते शीघ्र ही इस मार्ग के जर्जर होने की संभावना है। इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है जो जेई को देकर निर्धारित मानक के अनुसार कार्य कराने की बात कही है।
![]() |
| निर्माणाधीन सीसी रोड। |


No comments:
Post a Comment