घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग पर जेई को लगाई फटकार
फतेहपुर, शमशाद खान । एक ही छत के नीचे महिलाओं को सभी तरह की सहायता उपलब्ध कराये जाने के लिये महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (डब्ल्यूसीडी) द्वारा वन स्टॉप सेंटर ओएससी की निर्माणाधीन बिल्डिंग का जिलाधिकरी संजीव सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्माणाधीन इमारत में खमियों का अंबार देखकर जिलाधिकारी का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। मौजूद जेई से जानकारी करने पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर ठेकेदार को मौके पर बुलाने के बाद भी जब वह मौके पर नही आया तो डीएम द्वारा बीम आदि में प्रयोग की गयी समाग्री को खुदवाकर उसकी सैम्पलिंग कर जाँच के लिये एकत्र करवाया गया। जिलाधिकारी निरीक्षण के बाद लापरवाह ठेकेदार व सम्बंधित जेई पर कार्रवाई की तलवार लटकती नजर आ रही है। कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा आरइएस द्वारा निर्माणाधीन इमारत वन स्टॉप सेंटर का शिलान्यास केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एवं सदर विधायक द्वारा सात मार्च को किया गया था। वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) की स्थापना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (डब्ल्यूसीडी) ने केंद्र प्रायोजित योजना के तहत की गयी है। निर्भया फंड से वित्त
पोषित योजना में हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक छत के नीचे पुलिस, चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक-सामाजिक परामर्श, कानूनी सहायता उपलब्ध कराए जाने के साथ ही 5 दिनों के लिए अस्थायी प्रवास जैसी सहायता प्रदान करने के लिए देश भर में इन केंद्रों की स्थापना की जा रही है। सभी तरह की अड़चनों के दूर होने के बाद भी निर्माण का कार्य कच्छप गति से चलने को लेकर जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा गुरुवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्माणाधीन इमारत में खराब समाग्री लगाये जाने को लेकर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने नाराजगी व्यक्त की। इमारत की लापरवाही पर सम्बंधित ठेकेदार को तलब किया और मौके पर कार्य देख रहे जेई को जमकर फटकार लगाई। डीएम के तेवर देखकर निर्माणाधीन इकाई के अफसरों एवं ठेकेदारों के कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। जिलाधिकरी द्वारा अचानक इस कार्रवाई से ठेकेदार एवं अफसरों पर कार्रवाई की तलवार लटकी नजर आ रही है।
![]() |
| निर्माणाधीन वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण करते डीएम संजीव सिंह। |


No comments:
Post a Comment