सेवा मित्र एप पर स्किल्ड श्रमिकों का कराया जाये पंजीयन
बिना सूचना अनुपस्थित होने पर अवर अभियन्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि
फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद में आये प्रवासी श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा, सर्वागींण विकास के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु जनपद स्तर पर गठित गरीब कल्याण रोजगार समिति की बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक में अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि अवर अभियंता सुधीर कुमार दो दिन से बिना किसी पूर्व सूचना के गायब हैं। इस पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए दो दिन का वेतन आहरित नही करने निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला प्रबंधक कौशल विकास मिशन, सेवायोजन अधिकारी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, उपायुक्त जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र के कार्य में कम प्रगति पर चेतावनी दी। साथ ही जिला सेवायोजन अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाया जाए।
 |
| बैठक में भाग लेते डीएम संजीव सिंह व अन्य। |
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागों द्वारा जनपद में किये जाने वाले कार्यों में त्वरित गति से वृद्धि कर सभी प्रवासी श्रमिको को रोजगार उपलब्ध कराए जाएं और सभी कामगारों एवं श्रमिको की स्किल मैपिंग करना, कौशल क्षमता का डाटा प्रबंधन करना उनके कौशल का विकास कर रोजगार तथा स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार दिए जाने के संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर सभी का पंजीयन करायें। सेवा मित्र एप पर स्किल्ड श्रमिकों का अनिवार्य रूप से पंजीयन करना सुनिश्चित करें और विकास खंड स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। उद्योगों में प्रशिक्षण के अवसरों को प्रोत्साहित करने हेतु अप्रेंटिस के मध्यम से ऑन द जॉब प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाये। डीएम ने कहा कि आगामी छः माह हेतु गरीब कल्याण योजनांतर्गत विकासोन्मुख कार्यक्रम के माध्यम से रोजगार मुहैया कराया जाए। यह जनपद गरीब कल्याण योजना हेतु केंद्र सरकार द्वारा चयनित 116 जनपदों में सम्मिलित है। जनपद में 29000 से अधिक प्रवासी श्रमिक आये है जिन्हें रोजगार/स्वरोजगार दिए जाये। कौशल विकास मिशन में प्रशिक्षण हेतु 2058 के सापेक्ष 576 लाभार्थियों का चयन होने पर कड़ा रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश, पीडी अशोक कुमार निगम, डीसी मनरेगा पुतान सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह, जिला उद्योग केंद्र, परियोजना अधिकारी डूडा, सहायक श्रमायुक्त, डीडीएजी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, विधुत, लोक निर्माण विभाग, प्रभागीय वनाधिकारी, प्रधानाचार्य आईटीआई, डीपीएओ, ईओ नगर पालिका, एलडीएम सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment