उत्तरी गौतमनगर का ट्रान्सफार्मर फुंकने से बाशिन्दे परेशान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 9, 2020

उत्तरी गौतमनगर का ट्रान्सफार्मर फुंकने से बाशिन्दे परेशान

बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग 
24 घण्टे बीत जाने के बाद भी नहीं बदला गया ट्रान्सफार्मर
 
फतेहपुर, शमशाद खान । वर्तमान समय में शहर की विद्य़ुत व्यवस्था चरमरा गयी है। विभाग अपनी पूरी मनमानी पर उतारू है जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आये दिन होने वाले लोकल फाल्ट भी घण्टों बाद ठीक किये जा रहे हैं। वहीं उत्तरी गौतम नगर का ट्रान्सफार्मर 24 घण्टे पहले फुंक गया था जिसको अभी तक बदला नहीं गया है। जिससे स्थानीय बाशिन्दे हलाकान हैं। बूंद-बूंद पानी के लिए भी लोग तरस रहे हैं। मुहल्लेवासियों ने विभाग से तत्काल फुंके ट्रान्सफार्मर को बदलवाये जाने की मांग की है। 
फुंका ट्रान्सफार्मर।
बताते चलें कि नगर पालिका क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले उत्तरी गौतमनगर में लगा ट्रान्सफार्मर बुधवार को धूं-धूंकर जल गया था। जिससे पूरे मुहल्ले की विद्युत गुल हो गयी। रात भर लोग बिना बिजली के उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे। घरों में लगे इंवर्टर भी जवाब दे गये और लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। लोगों को आशा थी कि गुरूवार को खराब ट्रान्सफार्मर बदल जायेगा लेकिन चैबीस घण्टे बीत जाने के बाद भी ट्रान्सफार्मर नहीं बदला गया। जिससे पानी की किल्लत भी मुहल्लेवासियों के सामने मुंह बाये खड़ी है। लोग एक-एक बूंद पानी को तरस रहे हैं। महिलाएं व बच्चे दूर-दराज लगे हैण्डपम्पों से पानी भरकर ला रहे हैं। मुहल्लेवासियों का कहना रहा कि योगी सरकार ने 12 घण्टे के भीतर खराब ट्रान्सफार्मर बदलने के आदेश दे रखे हैं लेकिन विभाग द्वारा इस पर अमल नहीं किया जाता। कई-कई दिनों तक ट्रान्सफार्मर नहीं बदले जाते हैं। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। मुहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल इस ट्रान्सफार्मर को बदलवाये जाने की मांग की है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages