युवक की हत्या कर शव फेंकने वाले दो लोग गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 16, 2020

युवक की हत्या कर शव फेंकने वाले दो लोग गिरफ्तार

महिला से मृतक नौकर के हो गए थे संबंध , पति व भाई ने की हत्या   

 फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल  । पिछले  09 जून को फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्रान्तर्गत  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के 47.9 कि0मी0  नगला जवाहर की पुलिया के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव को छुपाया गया था, जिसमें मृतक की शिनाख्त मौके पर नहीं हो सकी थी क्योंकि हत्यारों द्वारा मृतक की हत्या के पश्चात ऐसा कोई सबूत नही छोडा जिससे मृतक की शिनाख्त हो सके ।  काफी  प्रयासों के पश्चात  तीन दिन पूर्व मृतक की शिनाख्त बंटी कठेरिया पुत्र रामलाल नि0 ग्राम रैपुरा, थाना जहान गंज, जनपद फर्रुखाबाद  (उम्र 35 वर्ष ) के रुप में उसके भाई रमेश द्वारा की गयी । मृतक के परिजनों को मृतक के सम्बन्ध में सूचना समाचार पत्र के माध्य से प्राप्त हुयी थी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  सचिंद्र पटेल के निर्देशन व  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश कुमार के पर्यवेक्षण  व क्षेत्राधिकारी इराज रजा के नेतृत्व में थाना नसीरपुर पुलिस द्वारा आज गुरुवार  को हत्याकाण्ड के आरोपी सन्दीप पुत्र नाहर सिंह निवासी चन्दरपुर थाना भौगाँव ( मैनपुरी ) तथा प्रदीप पुत्र मुनीम सिंह निवासी भोजपुर थाना विशुनगढ, कन्नौज को मुखविर की सुचना पर शिकोहावाद रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म न0 01 से गिरफ्तार किया गया । 
     
अभियुक्तों से पूछताछ करते एसएसपी , साथ में एसपी ग्रामीण ।  
 एसएसपी सचिंद्र पटेल ने वार्ता में बताया कि  गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों ने पूछताछ में बताया गया कि मृतक बचपन से संदीप के चाचा सर्वेश पुत्र माखन सिहं निवासी ग्राम चन्दरपुर के यहाँ नौकर था । मृतक युवक  संदीप की पत्नी श्रीमती रिंकी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर  04 जून को कानपुर लेकर चला गया था । अभियुक्त संदीप ने साले प्रदीप व चेचेरे भाई प्रदीप, अंकित व छोटा के साथ मिलकर  08 जून  को मृतक की हत्या कर शव को थाना नसीरपुर क्षेत्र में फेंक दिया गया ।  गिरफ्तार अभियुक्तगणों से हत्या में प्रयुक्त एक भारी पत्थर बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ नसीरपुर बी.डी. पाण्डेय, एसएसआई राजवीर सिंह, दलवीर  सिंह, सन्तौष गौतम, विजय कुमार, जसवीर सिंह शामिल रहे । वार्ता के दौरान एसपी ग्रामीण राजेश कुमार भी थे ।  इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हत्याकाँड का खुलासा करने पर पुलिस टीम को 5000 रूपये के पुरूष्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने की घोषणा की  है ।    

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages