वन साइड नियम के तहत अब दो दिन ही बाई टर्न खुलेंगी दुकानें - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 16, 2020

वन साइड नियम के तहत अब दो दिन ही बाई टर्न खुलेंगी दुकानें

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने पर जिला प्रशासन बेहद गम्भीर 
व्यापारियों के साथ बैठक कर डीएम-एसपी ने बनाई रणनीति 

फतेहपुर, शमशाद खान । कोविड-19 महामारी का कहर जिले में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मरीजों की दिन प्रतिदिन बढ़ रही संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन बेहद गम्भीर हो गया है। गुरूवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों के साथ बैठक करते हुए रणनीति बनाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि वन साइड नियम के तहत दो दिन ही बाई टर्न अब जिले में दुकानें खोली जायेंगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। बैठक के दौरान अधिकारियों ने आमजन को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक भी किया। 
विकास भवन के सभागार में कोविड-19 महामारी से बचाव व अर्थव्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु एक बैठक का आयोजन विभिन्न व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी संजीव सिंह ने की। जिसमें पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने भी हिस्सा लिया। जनपद में प्रतिदिन बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी व्यापारियों से विचार-विमर्श करते हुए निर्णय लिया कि अब जिले में वन साइड नियम लागू किया जायेगा। उन्होने बताया कि शासन स्तर से शनिवार व रविवार को पूर्णतः
व्यापारियों के साथ बैठक करते डीएम-एसपी।
लाकडाउन रहेगा। इसके साथ ही जिले में साप्ताहिक बंदी भी निर्धारित है। तीन दिनों तक पूर्ण रूप से बाजार बंद रहेगा। तत्पश्चात सप्ताह के शेष चार दिनों में सोमवार व बुधवार बांये पटरी यानी उत्तर से पूरब व दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को दांये पटरी यानी पश्चिम से दक्षिण प्रातः दस बजे से शाम पांच बजे तक ही बाजार खुलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इस नियम का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी अमल में लाई जायेगी। उन्होने सभी व्यापारियों का आहवान किया कि जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये नियमों का पालन करें। समस्त व्यापारी कोरोना महामारी से बचाव हेतु मास्क सेनेटाइजर का प्रयोग स्वयं करें व उन्हीं ग्राहकों को वस्तु दें जो मास्क लगाकर खरीदारी कर रहे हैं। सुरक्षित जीवन अपनाये, अनमोल जीवन की सुरक्षा आपके हाथ में है। स्वयं सुरक्षित रहे परिवार को सुरक्षित रखें। समाज को सुरक्षित रखने में अपना योगदान प्रदान करें। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी, आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, शिवचन्द्र शुक्ला, कालीशंकर श्रीवास्तव, अग्निवेश शिवहरे, मनीष प्रताप सिंह, मान सिंह लोधी, सौरभ सिंह, रिशु तिवारी, अनिल वर्मा, कृष्ण कुमार तिवारी, सेराज अहमद खान, चन्द्र प्रकाश, बब्लू गुप्ता, गुरुमीत सिंह, मनोज मिश्रा, मो0 अंजुम, वकील अहमद, अर्पित पाल, मनोज साहू, संदीप श्रीवास्तव के अलावा अपर जिलाधिकारी पप्पू गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद झा, सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages