अर्द्ध निर्मित सीसी सड़क से मोहल्लेवासियो की परेशानियां बढ़ी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 4, 2020

अर्द्ध निर्मित सीसी सड़क से मोहल्लेवासियो की परेशानियां बढ़ी

कदौरा (जालौन), अजय मिश्रा । अनदेखी का दंश झेल रहे है वार्ड नम्बर एक के बाशिन्दे दो सप्ताह से रुका पड़ा है सीसी रोड निर्माण कार्य जेई पर लगाया कार्य बंद करवाने का आरोप।
गौरतलब है कि नगर पंचायत द्वारा वार्ड नम्बर एक मे कीचड़ व जल भराव की समस्या को देखते हुए 140 मीटर सीसी रोड बनवाने का टेंडर ठेकेदार को दिया था जिस पर संबंधित ठेकेदार ने जेई संग वार्ड का निरीक्षण किया था जिस पर मजदूरों ने से सीसी रोड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया था लेकिन पहली बारिश ने निर्माण कार्य की पोल खोल कर रख दी जिस पर वार्ड के बाशिन्दों ने हंगामा काटते हुए सीसी रोड निर्माण कार्य को बंद करवा दिया था जिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष मो. जमीर आलम ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। लेकिन दो
अधूरी पड़ी सीसी सड़क।
सप्ताह बीतने के बाद भी कार्य को शुरू नही करवाया गया वार्ड के गिरिजा, कैलाश माजिद मुबीन सनी सिंह सोहेल ने बताया कि ठेकेदार ने 100 मीटर के लगभग सीसी रोड का निर्माण कर दिया है लेकिन उसी समय बारिश हो गई पानी निकासी की व्यवस्था न होने पर पानी घरो में घुस गया जिस कारण गृहस्थी का सामान आदि खराब हुआ था हम लोगो ने मानक के अनुसार काम न होने एंव  पानी निकासी न होने की वजह से कार्य को बन्द करवा दिया था जो अभी तक शुरू नही हो सका है हम लोगों को बहुत कठिनाई हो रही है निकलने में। जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष ने मौके पर आकर जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था लेकिन दो सप्ताह बीत चुके हैं कोई देखने तक नहीं आया। इस संबंध में नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि 140 मीटर सीसी रोड निर्माण की लागत 18 लाख रुपये है पानी निकासी की समस्या को सही करने का आदेश दिया गया था जल्द ही समस्या दूर होगी और निर्माण कार्य चालू हो जाएगा

जेई पर लगाया निर्माण कार्य रोकने का आरोप 
कदौरा। वार्ड के बाशिन्दों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व कार्य शुरू करने के लिए ठेकेदार अपने मजदूर लेकर आया था लेकिन जेई द्वारा उनको कार्य करने से रोक दिया गया बारिश का पानी घरो में घुस रहा है तुलसीराम ने बताया कि कार्य शुरू होने से पूर्व जेई ने मौके पर आकर निरीक्षण किया था लेकिन उसके बाद भी उन्होंने जल निकासी का ध्यान नही दिया जिस कारण सड़क अधूरी पड़ी है और हम लोगो को परेशानी हो रही है जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो नगर पंचायत का घेराव करेगे इस सम्बंध में जेई बृजेन्द्र कुमार ने कहा कि उन्होंने कार्य को रोका नही था जबकि जल  निकासी के लिए स्थान चिन्हित करने के बाद कार्य करने के लिए कहा था 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages