ग्रामीणों को जंगल में पड़ी मिली लाश, पुलिस मौके पर पहुंची
कदौरा (उरई), अजय मिश्रा । इलाज करने आए आयुर्वेदिक वैद्य की अज्ञात लोगों ने पत्थर से कूट कूट कर हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार को थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना के ग्रामीण अपने जानवर चराने के लिए जंगल की ओर गए थे तभी उन्हें जंगल मे एक 65 वर्षीय शव क्षत विक्षप्त अवस्था मे पड़ा दिखाई दिया ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने शव के शिनाख्त कराने की कोशिश की तो मालूम हुआ कि उक्त शव ग्राम मेरापुर कोतवाली हमीरपुर निवासी कालीचरण 65 पुत्र लोकनाथी का है पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी मौके पर पहुचे मृतक के भाई लखन प्रजापति ने बताया कि मृतक मंगलवार को कुरारा एक मरीज को देखने आया था रात 7 बजे तक बात हुई है इसके बाद संपर्क नही हुआ उन्होंने समझा कि वो कुरारा में रुक गए होंगे सुबह पुलिस ने उन्हें सूचना दी मृतक के पुत्र हरिश्चंद्र ने तहरीर दे दी है इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
![]() |
| घटना स्थल पर जांच करती पुलिस व ग्रामीण। |
हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिये फेंकी जंगल में लाश
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना के जंगल में वृद्ध वैद्य की हत्या के मामले में आरोपियों ने पहले रस्सी से गला घोंटा उसके बाद पहचान मिटाने के लिए पत्थरों से कुचल दिया ताकि जंगली जानवर अपना भोजन बना लें।
वृद्ध की हत्या का पुलिस जल्द करेगी खुलासा
कदौरा। वृद्ध वैद्य की हत्या के मामले में पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है क्यों कि मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को कुरारा के कुछ लोग इलाज के बहाने उसे चार पहिया वाहन से लेकर आये थे अब पुलिस ने उन लोगों की तलाश शुरू कर दी है एक टीम कुरारा रवाना हो गई है।
घटना स्थल पर नहीं मिला कोई पत्थर
कदौरा। इकौना के जंगल में मिले शव की हत्या शायद कहीं और कि गई है क्योंकि मृतक के शव के पास कोई पत्थर नहीं मिला है और खून भी कम था इसलिए आशंका है कि हत्यारों ने वैद्य की हत्या कहीं और करने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया है।


No comments:
Post a Comment