धरती सुरक्षित रखने के लिये वृक्षारोपण जरूरीः रामेंद्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 22, 2020

धरती सुरक्षित रखने के लिये वृक्षारोपण जरूरीः रामेंद्र

जालौन (उरई), अजय मिश्रा । वृक्ष धरा के आभूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं तथा कल का भविष्य हैं। धरती पर कल सुरक्षित रखने के लिए लोगों को पर्यावरण को लेकर सजग होना पड़ेगा तथा बच्चों के भविष्य के लिए घरती को वृक्ष लगाकर हरा भरा करना होगा यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय छिरिया सलेमपुर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कहीं। 
पौधारोपण करते भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय छिरिया सलेमपुर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह सेंगर बना जी, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार तहसीलदार बलराम गुप्ता ने स्कूल परिसर में 20 पोधा रोपित किये तथा अध्यापकों से उनके संरक्षण सम्बर्धन की शपथ ली। कार्यक्रम की आयोजक व्यंजना सिंह ने अतिथियों को गमला सहित पौधा भेंट किया तथा उसे सुरक्षित रखने का वचन लिया।कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने स्कूल के कम्प्यूटर लेब का फीता काट कर स्वागत किया। इस मौके पर बीईओ कमलेश गुप्ता धर्मेंद्र चैहान, शिवकुमार राठौर, धीरेन्द्र सिंह, जयदेव नगायच आदि अध्यापक व ग्राम प्रधान कामता प्रसाद उपस्थिति थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages