पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 15, 2020

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

उन्नाव, डॉ अंशुमान - डेवलपमेंट ऑफ सोशल वेलफेयर संस्था द्वारा शहीद अजीत आजाद स्मारक स्थल पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प। स्वच्छता अभियान व पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित डेवलपमेंट ऑफ सोशल वेलफेयर पंजीकृत सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों द्वारा शहीद अजीत आजाद स्मारक स्थल परिसर में छायादार एवं औषधीय  पौधे लगाए गए । शहीद अजीत आजाद स्मारक स्थल के संरक्षक अजीत के पिता प्यारेलाल ने स्मारक स्थल के मुख्य द्वार पर छायादार अशोक के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
लिया। संस्था के जिला उपाध्यक्ष रंजीत आजाद , जिला संगठन मंत्री डॉ विवेक, संस्था के संस्थापक तथा सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र पांडे ने छायादार व औषधीय पौधों का रोपण किया। संस्था ने इस अवसर पर नीम, बरगद, गूलर , पाकर , पीपल गोल्ड मोहर, कचनार, सेमल, अशोक आदि के पौधे रोपित किए। संस्थापक व सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि हमारी संस्था सदैव स्वच्छता अभियान व पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित रहती है हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम सभी पौधरोपण कर पर्यावरण को संरक्षित व स्वच्छ रखें।।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages