कानपुर:- शहर आए गुरुओं ने घाट किनारे डाला डेरा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 4, 2020

कानपुर:- शहर आए गुरुओं ने घाट किनारे डाला डेरा

गुरु पूर्णिमा से एक दिन पहले शहर आए गुरुओं को सरसैयाघाट पर डेरा डालना पड़ा। यहां के धर्मशाला या मंदिर में उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग व नियम के चलते स्थान नहीं मिल सका। कई गुरु शिष्यों के घरों में रुके हैं। गुरुशरणानंद, सुधांशु महाराज का कार्यक्रम पहले ही स्थगित हो गया है।
कानपुर संवाददाता:- गुरु पूर्णिमा रविवार को है। शहर में कई संत शिष्यों को आशीर्वाद देने आते हैं। इसी कड़ी में अयोध्या स्थित स्वामी मणिराम आश्रम से महंत दामोदर दास पांच संतों के साथ यहां शनिवार को आए। हर वर्ष संत सरसैया घाट के पास स्थित धर्मशाला या एक मंदिर में रुकते थे। समाजसेवी ज्ञानेंद्र विश्नोई ने बताया कि धर्मशाला व मंदिर के प्रबंधकों ने कोरोना से बचाव के नियम की वजह बताकर संतों से हाथ जोड़कर सेवा न कर पाने की माफी मांग ली। इस पर संतों ने सरसैया घाट पर डेरा डाला है। संत एक माह तक यहां ठहरेंगे। गंगा स्नान के बाद पूजा अर्चना करेंगे। शिष्यों से मिलेंगे। कई नए भक्तों को दीक्षा देंगे।

बिठूर स्थित आश्रम में सुधांशु महाराज हर वर्ष आते थे। कोरोना संक्रमण के चलते उनका कार्यक्रम निरस्त हो चुका है। स्वामी गुरुशरणानंद भी हर वर्ष शहर आते थे। ज्योतिषाचार्य ब्रह्म प्रताप शुक्ल का कहना है कि गुरु पूर्णिमा उदया तिथि पर रविवार को मनाई जाएगी।

चंद्रग्रहण भी, असर नहीं
गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण भी है। ज्योतिषाचार्य मनोज कुमार द्विवेदी का कहना है कि ग्रहण का असर देश में नहीं होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages