सीडीओ शिकायती पत्र सौंप खुली जांच कराने की लगायी गुहार
उरई (जालौन), अजय मिश्रा । ग्राम पंचायत पूरनपुरा के मजरा ग्राम रजपुरा के अनेकों ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व पंचायत मित्र के द्वारा की जा रही अनियमिताओं को लेकर मुख्य विकास अधिकारी को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुये उनकी खुली जांच कराये जाने की मांग की है।
 |
| सीडीओ को शिकायती पत्र देने जाते ग्रामीण। |
सीडीओ को संबोधित दिये गये शिकायती पत्र में कहा गया कि स्वच्छता अभियान के तहत निर्मित शौचालयों की खुली जांच करायी जाये साथ ही तालाब खुदाई में प्रयुक्त मस्टररोल व अधूरे पड़े आवासों की खुली जांच करायी जाये वहीं फर्जी प्रयोग में लाये जा रहे जाॅबकार्डाें की जांच कराकर उन्हें निरस्त कराने की मांग की गयी। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में आये प्रवासी मजदूरांे को अभी तक काम नहीं दिया जिससे उक्त परिवार भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। इसी प्रकार से गांव में पात्र व्यक्तियांे को दरकिनार पर अपात्र व्यक्तियों को आवासों का लाभ दिलाया गया। इसी प्रकार से स्वच्छता अभियान में भी जमकर बंदरबांट किया गया ज्यादातर ऐसे लोगों को शौचालयों का लाभ दिया गया जिनके यहां पर पहले से ही शौचालय निर्मित थे। इस दौरान धर्मेन्द्र, नीलेश, पंचम सिंह, बाबू सिंह, राहुल, बृजपाल सिंह, लालसिंह, विवेक, अतर सिंह, पिंटू, मानसिंह, आकाश, संतराम, कौशल आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment