फतेहपुर, शमशाद खान । युवा विकास समिति ने मलवां विकास खण्ड के सौरा विद्युत उपकेंद्र में पौधरोपण किया। अवर अभियंता आशीष शुक्ला के साथ समिति के पदाधिकारियों ने छायादार एवं फलदार 20 पौधे रोपित कर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली। पावर हाउस परिसर में शीशम, बरगद, अमरूद, आम, अशोक, नीम के पौधे रोपित किए गए।
 |
| उपकेन्द्र में पौधरोपण करते समिति के पदाधिकारी। |
समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि आज हम प्रकृति से दूर विकास की अंधी दौड़ में मानवता के विकास और विनाश के बीच कोरोना से जूझ रहे हैं तो लगता है कि प्रकृति ही इसका निदान, उद्धव और अंत है। जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने बताया कि समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान हरियाली से खुशहाली चलाकर जगह-जगह पौधरोपण किया जा रहा है। सभी पदाधिकारियों ने पांच-पांच पौधे रोपित करने का संकल्प लिया है। इस मौके पर संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी, भाजपा नेता डॉ0 दीपक चैहान, रवि सिंह परिहार मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment