श्रावण मास में बंद रहेंगे सभी शिव मंदिरों के कपाट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 4, 2020

श्रावण मास में बंद रहेंगे सभी शिव मंदिरों के कपाट

सरकार ने कावड़ यात्रा पर भी लगाई रोक 

फतेहपुर, शमशाद खान । कोविड-19 वायरस संक्रमण के चलते प्रदेश सरकार द्वारा जहां कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है वहीं इस बार पूरे श्रावण मास में सभी शिव मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। जैसे ही यह खबर भक्तों को लगी तो उनके बीच मायूसी छा गयी। मंदिर प्रबन्ध कमेटियों द्वारा भी सभी शिव मंदिरों के कपाट पर ताला लगा दिया गया है। साथ ही मंदिर के मुख्य द्वार पर मंदिर बंद होने की सूचना भी चस्पा कर दी गयी है। 
शिव भक्तों के लिये बुरी खबर है। इस बार श्रावण (सावन) मास में जनपद के लगभग सभी शिव मंदिरो के कपाट बंद रहेंगे, कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में चल रहे संक्रमण काल के दृष्टिगत सरकार द्वारा कावड यात्रा पर रोक
कालिकन मंदिर का बंद गेट। 
लगा देने के बाद विभिन्न शिव मंदिरो के प्रबंध तन्त्र एवं पुजारियों ने इस दौरान जनहित में शिवालयों में स्थापित शिवलिंगो में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक के साथ-साथ दर्शन एवं पूजा-अर्चना भी प्रतिबंधित रखने का निर्णय लिया है। जनपद के प्रमुख शिद्ध शिवपीठ ताम्बेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी राघवेंद्र पाण्डेय बताते हैं कि प्रशासन ने संक्रमण काल को ध्यान में रखते हुए सहयोग की अपेक्षा की थी जिसको ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंध तन्त्र ने निर्णय लिया है कि रविवार की शाम संध्या आरती के बाद पूरे एक माह (सावन भर) के लिए मंदिर को पूरी तरह लाँक कर दिया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार सावन में भक्तों को शिवलिंग के दर्शन नहीं हो पायेंगे। उधर जनपद के अन्य प्रतिष्ठित शिवपीठों के भी सावन मास में बंद रहने की खबरें मिल रहीं हैं। इन पीठों में भी इस बार किसी प्रकार के अभिषेक नहीं होंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages