बेलगाम कानून व्यवस्था पर आप ने किया प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 4, 2020

बेलगाम कानून व्यवस्था पर आप ने किया प्रदर्शन

सीएम को भेजा पांच सूत्रीय ज्ञापन 

फतेहपुर, शमशाद खान । प्रदेश की बेलगाम कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात मुख्यमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर सभी मांगों को पूरा किये जाने की मांग की। 
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीराम पटेल की अगुवई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदेश की बेलगाम कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री को भेजे गये ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में हत्या, डकैती, बलात्कार जैसी घटनाओं से जनता भयभीत है। ऐसे में कानपुर की घटना में पुलिस के आठ जवानों की शहादत से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश के लोगों की सुरक्षा करने वाले पुलिस के जवान भी सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री से
एएसडीएम को ज्ञापन देने के लिए खड़े आप कार्यकर्ता।
मांग की गयी कि कानपुर में शहीद हुए पुलिस जवानों की घटना की उच्च स्तरीय जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायमूर्ति की निगरानी में कराई जाये, शहीद प्रत्येक पुलिस कर्मी के परिवारीजनों को एक करोड़ रूपये की सहयोग राशि के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाये, प्रदेश के पुलिस बलों को अत्याधुनिक शस्त्र उपलब्ध कराये जायें, कानपुर की घटनाप को अंजाम देने वाले दुर्दांत अपराधी के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए शीघ्र दण्डित किया जाये तथा पुलिस विभाग को विवेचना एवं अन्वेषण के अलग-अलग दो प्रभागों में विभाजित किये जाने की आवश्यकता है। ताकि अपराध की सही विवेचना हो सके एवं प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था कायम हो सके। इस मौके पर सुशील कुमार शुक्ला, मनोज कुमार सिंह, मो0 शाजहां, संजीव कुमार, शिवम गुप्ता, अगम सिंह यादव, राजकरन सिंह, राम किशोर विश्वकर्मा, बृजेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages