भूजल सप्ताह का समापन
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भूजल सप्ताह का मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समापन किया। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई तक प्रदेश में जल शक्ति विभाग ने भूजल सप्ताह का आयोजन कर जल स्तर को बढ़ाने का अभिनव कार्य किया है। भूजल एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है। जब दुनिया से भूजल पर बात करते हैं तो उत्तर प्रदेश समृद्धशाली व भाग्यशाली है। सरफेस वाटर व भूगर्भ जल पर कमी नहीं है, लेकिन प्रकृति के साथ किस रूप में उपयोग करना है उसमें चिंता करनी होगी। पिछले तीन-चार दशक के बाद भूजल के कारण व्यापक विषमता मिली है। प्रदेश के अंदर 287 विकासखंड में भूजल 20 सेंटीमीटर तक की गिरावट हुई है। 77 विकासखंडों में एक से आधा मीटर तक गिरावट मिली है। 82 विकासखंडों पर अतिदोहित तथा 47 क्रिटिकल, 151 विकासखंड सेमी क्रिटिकल में पाए गए। कहा कि प्रदेश में भूजल की उपलब्धता लगातार कम हो रही है। जिसमें चिंता करना आवश्यक है। आमजन को भूजल के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। सप्ताह मना कर भूजल स्तर बढ़ाने के कार्य पूरे प्रदेश में किए गए जल सत्याग्रहियों के जो अनुभव किए गए उसमें उन्होंने स्वयं भी जनपदों पर देखा है। तालाबों का जीर्णोद्धार, चेकडैम के जो कार्य हुए हैं उनके सार्थक परिणाम आ रहे हैं। प्रदेश के कई जनपदों पर भूजल प्रदूषित के भी मामले आए हैं। जिनका परीक्षण कराया जा रहा है। पेयजल व कृषि के क्षेत्र पर सरकार कार्य
कर रही है। आगामी एक वर्ष के अंदर पूरे प्रदेश के सरकारी भवनों पर रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग के कार्य कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अपील किया कि घरों पर भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य को कराएं। कहा कि जल है तो कल है। भविष्य सुरक्षित रखना है तो प्रकृति के जल को सुरक्षित रखना होगा। बरसात को देखते हुए अभी से ही जल सुरक्षित करने का कार्य शुरू कर दें। कोविड-19 के साथ सभी क्षेत्रों में छोटी-छोटी गोष्ठियों अवश्य कराएं। एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, सहायक अभियंता लघु सिंचाई विनय कुमार श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान सेमरिया जगन्नाथवासी दिव्या त्रिपाठी, सर्वोदय सेवा आश्रम के अभिमन्यु सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
![]() |
| वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद अधिकारी। |


No comments:
Post a Comment