नीति आयोग बिन्दुओं की डीएम ने की समीक्षा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 22, 2020

नीति आयोग बिन्दुओं की डीएम ने की समीक्षा

विभागों को सुधार के दिए निर्देश

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय की अध्यक्षता में नीति आयोग के बिंदुओं एवं कौशल विकास के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के जिन बिंदुओं पर कमी आई है उन पर तेजी लाई जाए। मानिकपुर क्षेत्र में डिलीवरी पॉइंट्स बढ़ाए जाएं। ताकि लोगों को लाभ मिल सके। कहा कि जो अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीति आयोग के कार्य को देख रहे है वह सूचनाएं विभिन्न बिंदुओं की सही फीडिंग हो। मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि स्वास्थ्य विभाग के नीति आयोग के बिंदुओं की समीक्षा कर फीड कराएं। ताकि जनपद की रैंकिंग अच्छी रहे। जिलाधिकारी ने पिरामल संस्था के नफीस को निर्देश दिए कि शिक्षा के स्तर पर सुधार के जो बिन्दु हैं उन पर तेजी से कार्यों को कराया जाए। स्मार्ट क्लास के बारे में शिक्षकों को व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि बच्चों के खाद्यान्न व मिड डे मील की धनराशि को तत्काल स्थानांतरित करें और मिशन प्रेरणा के साथ साथ संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्य को बढ़ावा दें। निगरानी समितियों के साथ शिक्षक गांव पर जाएं और गांव के लोगों व बच्चों को कोविड-19 के रोकथाम एवं बचाव के बारे में बताएं। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें। इसी प्रकार जिला विद्यालय निरीक्षक
बैठक में निर्देश देते डीएम।
भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि जिन विद्यालयों पर जगह है वहां पर मनरेगा कन्वर्जेंस के अंतर्गत फूल व सब्जी उगाने का कार्य किया जाए। इसका एक मॉडल भी बनाया जाए। जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे को निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों ने नीति आयोग के जिन बिंदुओं पर कार्य होना है उसका प्रस्ताव अभी तक नहीं दिया है तो उनसे जवाब तलब किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से कहा कि जिला अस्पताल के अंदर जो सिविल वर्क के कार्य कराए जाने हैं उनको तत्काल करा ले। कौशल विकास मिशन पर विभिन्न ट्रेडों पर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाए उसमें प्रवासी मजदूरों को भी प्रशिक्षण व प्रशिक्षितों को अधिक से अधिक रोजगार दिलाया जाए। जिलाधिकारी ने कृषि, बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंक, कौशल विकास, पशु, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, नगर विकास, मंडी, दूरसंचार आदि विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद की रैंकिंग कम न हो। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम सहित संबंधित अधिकारी व पिरामल संस्था के लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages