कानपुर काण्ड को लेकर सपाईयों ने योगी सरकार को घेरा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 3, 2020

कानपुर काण्ड को लेकर सपाईयों ने योगी सरकार को घेरा

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि 

फतेहपुर, शमशाद खान । कानपुर नगर के थाना चोबेपुर शिवराजपुर के ग्राम बिकरू में मुठभेड़ में पुलिस जवानों की शहादत पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार को घेरा। सपाईयों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी को सौंपकर शहीद जवानों को एक-एक करोड़ रूपये मुआवजा देने के साथ ही हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने से पहले सपाईयों ने कार्यालय परिसर में दो मिनट का मौन धारण कर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
कलेक्ट्रेट पर अपर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते सपाई।
समाजवादी पार्टी के शादीपुर स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव की अगुवई में कानपुर नगर के थाना चैबेपुर शिवराजपुर के ग्राम बिकरू में हुई हृदय विदारक घटना में शहीद हुए पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। पांच मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। तत्पश्चात सपाई नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें मांग की गयी कि शहीदों के परिवारों को एक-एक करोड़ रूपये व घायलों को पचास-पचास लाख रूपये तत्काल दिया जाये। हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव का कहना रहा कि यह हृदय विदारक दुखद घटना योगी सरकार की घोर नाकामी प्रदर्शित करती है। पूरे प्रदेश में भय व दहशत का माहौल व्याप्त है। भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। इस सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाये ताकि प्रदेश में अमन चैन स्थापित हो सके। इस मौके पर ठा0 सतीश राज सिंह, रहीम राईन कादरी, चैधरी मंजर यार, बृजेश सोनी, जिया उद्दीन कुरैशी, तरन्नुम परवीन, रीता प्रजापति, अंशु यादव, अनिल यादव, शकूर राना, सलमान सिद्दीकी, फैजान अली, बब्लू तिवारी, मुजफ्फर हुसैन, यासिर अली, अकील अहमद, शानू, तसलीम खान, सूरज यादव, अजय कुमार, विष्णु सैनी, मयंक सिंह, भानु प्रताप, करन यादव, कलीम शेख, तनवीर हुसैन, मो0 साबिर, रवीन्द्र यादव आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages