माई होम पब्लिक में विधायक व भापजा जिलाध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण
कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । कोंच से सटे ग्राम भदारी में संचालित माई होम पब्लिक स्कूल में रविवार की शाम कोंच-माधौगढ़ क्षेत्र के भाजपा विधायक मूलचंद्र निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह सेंगर ने वृक्षारोपण अभियान के क्रम में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे रोपे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अपने अपने घरों में पौधे रोपकर उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक
संख्या में पौधे रोपने से आगे चलकर पर्यावरण संतुलित रह सकेगा और दैवीय आपदाओं से भी निजात मिल सकेगी तथा वातावरण भी दूषित होने से बचाया जा सकता है। इससे पूर्व स्कूल के संचालक व सदर विधायक के स्थानीय प्रतिनिधि सुनीलकांत तिवारी ने जनप्रतिनिधियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान संघ के नगर संघचालक नरोत्तम स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र निरंजन, नामित सभासद सुनील शर्मा, नरेश वर्मा, आनन्द सकेरे, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
![]() |
| वृक्षारोपण करते जनप्रतिनिधि। |


No comments:
Post a Comment