शहीद पुलिस कर्मियों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 3, 2020

शहीद पुलिस कर्मियों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

फतेहपुर, शमशाद खान । कानपुर देहात के बिकरू गांव में बदमाशों को पकड़े गई पुलिस टीम पर हुयी फायरिंग में शहीद पुलिस कर्मियों को कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारीजनों के प्रति कांग्रेसियों ने संवेदना प्रकट की। 
कार्यालय में मौन धारण कर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी।
शहर के बुलेट चैराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मिस्बाउल हक की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम सभी कांग्रेसियों ने कानपुर देहात के ग्राम बिकरू में भुठभेड़ के दौरान शहीद सभी पुलिस कर्मियों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात परिवारीजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। कांग्रेसियों का कहना रहा कि प्रदेश में कानून का नहीं बल्कि जंगल राज कायम हो गया है। इसका ये प्रमुख उदाहरण है। अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द हो गये हैं कि वह अब पुलिस पर गोलियां बरसाने से नहीं चूक रहे हैं। कांग्रेसियों ने मांग किया कि बदमाशों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करे। इस मौके पर पंकज गौतम, आशीष गौड़, विनय तिवारी, अशोक दुबे आदि मौजूद रहे। देर शाम सात बजे जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय समेत प्रमुख कांग्रेसियों ने अपने-अपने आवास पर शहीद पुलिस कर्मियों के प्रति दीपक जलाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages