वर्चुअल मीटिंग में मंत्री ने सराहा कार्यकर्ताओं को - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 15, 2020

वर्चुअल मीटिंग में मंत्री ने सराहा कार्यकर्ताओं को

शिकोहाबाद, विकास पालीवाल  ।  बुधवार को विधानसभा शिकोहाबाद की वर्चुअल रैली मीटिंग  आयोजित की गई । अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने की । मुख्य वक्ता के रूप में पंचायती राज मंत्री महेंद्र सिंह चौधरी उपस्थित रहे। मंत्री ने बैठक में लॉकडाउन के समय वैश्विक महामारी के कारण होने वाली समस्याओं के प्रति कार्यकर्ताओं के समर्पण को सराहा । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राशन भोजन के पैकेट, 
मास्क, जूते चप्पल एवं अन्य प्रकार की सहायता पहुंचाकर कमजोर वर्ग एवं प्रवासी भाई बहनों की सहायता की । बैठक  के संयोजक एवं संचालन विष्णु सक्सेना ( जिला उपाध्यक्ष ) ने किया । सांसद  डॉ चंद्र सेन यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान मेयर नूतन राठौर अरविंद पचौरी, राम नरेश कटारा, नगर  अध्यक्ष विशाल गुप्ता, राधेश्याम यादव,  सीए अवधेश पाठक, अश्विनी माथुर, उदय प्रताप सिंह, विजय सिंह, केसर सिंह फौजी, आनंद यादव, संदीप नारायण, सतीश यादव, आनंद अग्रवाल, भगवान सिंह, श्रीनिवास शर्मा  सहित लगभग 500 नेता व कार्यकर्ता जुड़े ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages