शिकोहाबाद, विकास पालीवाल । यंग स्काॅलर्स एकेडमी के सीबीएसई के दसवीं कक्षा का परिणाम देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय तथा परिवार का मान बढ़ाया। इस अवसर पर अच्छे अंक प्राप्त विद्यार्थियों का उनके अभिवावकों के साथ बधाई देते हुए विद्यालय के प्रबन्धक डाॅ. ए0 के0 आहूजा, निदेशक डाॅ0 संजीव आहूजा, निदेशिका श्रीमती ईशा आहूजा, प्रधानाचार्य योगेश श्रीवास्तव ने बधाई देते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया। विद्यालय के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थीयों में कोमल 94.8 प्रतिशत, कृष्णा त्रिपाठी 94.2, शिवी 93.4 प्रतिशत, अर्पित 92.4 प्रतिशत, मनमोहन यादव 91.4 प्रतिशत, शिवप्रताप व प्रियांशी जैन ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए ।
Wednesday, July 15, 2020
यंग स्कोलर्स के बच्चों ने प्राप्त किए अच्छे अंक
Tags
# Firozabad
Share This
About Amja Bharat
Firozabad
Tags:
Firozabad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment