जनपद में कोरोना की वजह से बॉलीवुड में भी मायूसी
फतेहपुर, शमशाद खान । देश भर में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद जनपद में भी कोरोना के गहराते खतरे का माया नगरी मुंबई के सिनेमा जगत पर भी सीधा असर पड़ रहा है। अवध राजघराने की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा बेगम विलायत महल के सत्य प्रसंग पर आधारित फिल्म की शूटिंग पूरी कर उसके ट्रेलर का विमोचन एवं अगली फीचर फिल्म के लिये दोबारा जनपद आने वाली रंगमंच की जानी मानी हस्ती व सिनेमा निर्देशिका आकृति सिंह का कार्यक्रम एक बार फिर रद्द हो गया।
ज्ञात हो कि कोरोना महामारी के काल से पहले गत मार्च 2020 में मुंबई से रंगमंच तथा सिनेमा निदेशिका अभिनेत्री आकृति सिंह जनपद सहित लखनऊ तथा दिल्ली में अवध के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा बेगम विलायत महल के सत्य प्रसंग पर आधारित फिल्म का निर्माण किया था। जनपद के कई लोकेशन पर शूटिंग की गई थी। जिसमें जिले की प्रतिभाओं को अभिनय करने का मौका दिया गया था। फिल्म की शूटिंग के पश्चात ट्रेलर का विमोचन करने एवं अपनी अगली फीचर फिल्म के लिये आकृति सिंह को दोबारा फतेहपुर आना था लेकिन देश भर में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते कार्यक्रम कई बार रद्द करना पड़ा। मुम्बई से दूरभाष पर आकृति सिंह ने बताया
कि उनके द्वारा अवध रियासत व बेगम विलायत महल के सत्य प्रसंग पर आधारित फिल्म का निर्माण करने के लिये शूटिंग पूरी कर ली गयी है। शूटिंग के दौरान जिलाधिकरी संजीव सिंह द्वारा निर्माण की अनुमति देने के साथ ही कई तरह की प्रशासनिक अड़चनों को हल करने में अहम योगदान दिया गया था। जिले की प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराए जाने एव जनपद के ऐतिहासिक महत्व को आम जन तक पहुंचाने के लिये उपयुक्त माहौल भी उपलब्ध कराया गया। डीएम की प्रेरणा एवं जनपद के प्रति लगाव की वजह से फिल्म में जनपद के कलाकारों को अभिनय करने का भरपूर अवसर उपलब्ध कराया गया था। निर्माण के बाद फिल्म के ट्रेलर का विमोचन एव आगामी फिल्म के निर्माण के लिये आना था लेकिन जनपद में कोविड 19 महामारी के कारण ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा है। बातचीत में आकृति सिंह ने जनपद के प्रति अपनी सवेदना व्यक्त करते हुए फिल्म निर्माण में प्रशासनिक एव जन सहयोग मिलने पर जिला प्रशासन एवं जनपदवासियों का आभार व्यक्त किया। कहा कि जनपद फिल्म शूटिंग की दृष्टि से अनुकूल माहौल है बल्कि ऐतिहासिक धरोहरों की भरमार है। साथ ही जिले के अंदर असीम क्षमताएं भी हैं जिसे बस दिशा निदेशन की आवश्यकता है। उन्होंने जनपद के कोरोना रहित होने की कामना की। निर्माता एवं निर्देशिका आकृति सिंह बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म कामयाब जो कि नेटफिलिक्स पर उपलब्ध है के साथ ही हाल में आमेंजॉन प्राइम पर रिलीज अभिषेक बच्चन स्टारर ब्रीथ में अभिनय कर चुकी हैं एवं बॉलीवुड की कई फिल्मों का भी निर्देशन कर चुकी है।
![]() |
| फिल्म निर्माता एवं निदेशिका आकृति सिंह। |


No comments:
Post a Comment