कई दिनों से नदीगांव में डेरा डाले पीएससी बटालियन
कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । नदीगांव कस्बे में पीएसी जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जवानों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। पिछले दिनों नदीगांव के ग्राम सिकरी बुजुर्ग में हत्याकांड को लेकर गांव में पीएसी लगाई गई थी। पीएसी 37 वाहिनी बटालियन नदीगांव के झलकारी बाई धर्मशाला में डेरा डाले है। उन्हीं में से एक जवान को
पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। मंगलवार को नदीगांव सीएचसी में उक्त जवान ने अपनी कोरोना जांच कराई थी जिसकी रिपोर्ट देर शाम पॉजिटिव आई है और उसके सम्पर्क के दो और जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।वहीं एसडीएम अशोक कुमार ने बुधवार को उक्त धर्मशाला को कंटेन्मेंट जोन में तब्दील कर दिया हैं। नदीगांव सीएचसी प्रभारी डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि संक्रमितों के सम्पर्क में आने वाले 23 लोगों के सैम्पल जांच हेतु लिये गये हैं।
![]() |
| कोरोना संक्रमण के बाद रास्ते में लगायी गयी बैरीकेटिंग। |


No comments:
Post a Comment