बार्ड निगरानी समितियों की एसडीएम ने ली बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 22, 2020

बार्ड निगरानी समितियों की एसडीएम ने ली बैठक

लोगों को कोविड जांच कराने के लिए करें प्रेरित

कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । कोरोना महामारी को लेकर वार्ड निगरानी समितियों के साथ मंगलवार की शाम नगर पालिका सभागार में बैठक करते हुए एसडीएम अशोक कुमार ने कहा कि बुजुर्ग और बीमार लोगों को अपनी कोविड जांच कराने के लिए प्रेरित करें ताकि अधिक से अधिक ऐसे लोगों जो कैंसर, डायविटीज, हाईपरटेंशन जैसी बीमारियों
बार्ड निगरानी समिति की बैठक लेते एसडीएम।
सेे ग्रस्त हैं, की जांच के बाद उन्हें समुचित उपचार मिल सके। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि इस अभियान में सहयोग करें क्योंकि इससे जनता का ही फायदा है। आगे आकर गंभीर रोगियों जो पचपन साल से ज्यादा के हैं, की कोविड जांच जरूर करा लें। इस दौरान ईओ बुद्घिप्रकाश, आरआई सुनील कुमार, डॉ. मंगलाचरण वाजपेयी तथा वार्ड निगरानी समितियों के सदस्यों के अलावा आशाबहु, एएनएम व सभासदगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages