भारतीय किसान यूनियन ने उप जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र
नरैनी, के0 एस0 दुबे । ग्राम प्रधान द्वारा खेतों में बनी सार्वजनिक निस्तार की नाली में मिट्टी डलवा देने से किसानों की सिंचाई का कार्य बाधित है। एक दर्जन किसानों ने किसान नेताओं के साथ एसडीएम से मिलकर मामले की शिकायत की है। तहसील क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी किसानों ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया है कि
पचोखर से पल्हरी तक सार्वजनिक निस्तार के लिए चकबंदी के दौरान नाली का क्षेत्र छोड़ा गया था। इससे वर्षों से किसान अपने खेतों की सिंचाई कर रहे थे। लेकिन बीते 3 वर्ष पहले ग्राम प्रधान ने मिटटी डलवा कर इसे पाट दिया, इससे किसानों की फसलों की सिंचाई बाधित है। भारतीय किसान यूनियन (अरा0) के तहसील अध्यक्ष महेश्वरी प्रसाद दीक्षित सहित गांव के किसान जगमोहन, श्रीराम, श्याम सुंदर, भोला यादव, पुरुषोत्तम यादव, राजकिशोर, संतोष आदि शामिल रहे।
![]() |
| उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए भाकियू पदाधिकारीगण |


No comments:
Post a Comment