एग्जामिनेशन में देश में तीसरे स्थान पर रहे सत्येंद्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 20, 2020

एग्जामिनेशन में देश में तीसरे स्थान पर रहे सत्येंद्र

देहात कोतवाली के जमालपुर गांव का रहने वाला है सत्येंद्र 
गौरव इंटरनेशनल स्पोट्र्स एकेडमी फार वल्र्ड रेकार्ड मास टैलेंट एक्जामिनेशन में की हिस्सेदारी 

बांदा, के एस दुबे । सदर तहसील के जमालपुर गांव में रहने वाले सत्येंद्र वाजपेयी पुत्र योगेंद्र वाजपेयी इन दिनों वियतनाम में योग टीचर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गौरव इंटरनेशनल स्पोर्ट एकेडमी फार वल्र्ड रेकार्ड मास टैलेंट एक्जामिनेशन में सत्येंद्र ने यूपी में पहला और वल्र्ड में तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस कामयाबी से न सिर्फ देश बल्कि यूपी और जिले का मान बढ़ा है। 
योग की मुद्रा में सत्येंद्र वाजपेयी
जमालपुर गांव निवासी सत्येंद्र वाजपेयी उर्फ गोलू बीते चार वर्षों से वियतनाम में योगा टीचर के पद पर कार्यरत हैं। कोरोना वायरस के कारण मास टैलेंट एग्जामीनेशन आफ वल्र्ड रेकार्ड में आनलाइन प्रतिभाग किया था। आनलाइन प्रतियोगिता एक से 30 जून तक चली। भारत समेत अमेरिका, इग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका आदि देशों के 477 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कई देशों के प्रतिभागियों के बीच सत्येंद्र ने यूपी में पहला और देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इग्जामिनेशन के बाद मुख्य न्यायाधीश के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। सत्येंद्र की इस कामयाबी से न सिर्फ देश बल्कि यूपी और बांदा जनपद का मान बढ़ा है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages