शिकोहाबाद, विकास पालीवाल । नगर के जसलई रोड स्थित द एशियन सीनियर सैकंडरी स्कूल की छात्रा अनुष्का शर्मा ने सी. बी.एस. ई. की कक्षा दसवीं में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इसके साथ ही विद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं प्राची यादव, अंकित राजपूत, वैष्णवी उपाध्याय ने 97.4 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में अव्वल रहे और इसके साथ ही विद्यालय के 45 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किये । विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम पर डायरेक्टर राजेन्द्र सिंह यादव ने सभी छात्र -छात्राओं व शिक्षकों को बधाई दी। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य आसिम मंसूर , प्रमेन्द्र कुमार , कोर्डिनेटर आशुतोष वर्मा, विष्णु अग्रवाल, ब्रजेश यादव, राजकुमार , अनुज, शिवनाथ यादव, रवि , आरुषि, धर्मेंद्र सक्सेना आदि ने बधाई दी ।
Wednesday, July 15, 2020
एशियन स्कूल की छात्रा ने जिले में पाया द्वितीय स्थान
Tags
# Firozabad
Share This
About Amja Bharat
Firozabad
Tags:
Firozabad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment