चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन पर जिलाध्यक्ष अनुज यादव की अगुवाई में चित्रकूट विधानसभा के सीतापुर कस्बे में साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को आवाहन पत्र वितरित किए गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। जंगलराज कायम है। सरकार की ठोको नीेति के तहत अपराधी पुलिस को ठोक रहे हैं। योगी की पुलिस सरकार को बचाने के लिए अदालत एवं संविधान की जरूरत नहीं महसूस कर रही। तीन वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर कोई विकास कार्य नहीं हुआ। सपा
 |
| साइकिल यात्रा निकालते सपाई। |
शासनकाल में 24 घंटे बिजली मिल रही थी। अब बिजली के लिए लोग परेशान हैं। सपा ने रोपवे, आधुनिक बस स्टैन्ड, जिला चिकित्सालय, हवाईपट्टी, राजापुर यमुना पुल, स्टेडियम आदि कार्य कराए। कहा कि प्रदेश के मुखिया कई बार जिले में आए और जुमले देकर चले जाते हैं। इस मौके पर गुलाब खां, जागेश्वर यादव, नरेन्द्र यादव, शेरा यादव, मुन्ना सोनकर, अशोक यादव, आनन्द यादव आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment