चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने निर्माणाधीन कैन्टीन, सभागार व तालाब के सुन्दरीकरण कार्य एवं कोलगदहिया गांव के समीफ प्रस्तावित फायरिंग रेंज का निरीक्षण’किया।
बुधवार को एसपी ने पुलिस लाइन्स में जीडी आफिस के सामने निर्माणाधीन सभागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने व गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न करने के निर्देश दिए। सेन्ट्रल पुलिस कैन्टीन
के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि निर्माण जल्द करें। साथ ही पुलिस लाइन्स में स्थित तालाब के सुन्दरीकरण के चल रहे कार्य को देखा। इसके पश्चात कोलगदहिया ग्राम के समीप प्रस्तावित फायरिंग रेंज पहुंचकर प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। इस मौके पर पीआरओ वीरेन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
![]() |
| तालाब का निरीक्षण करते एसपी। |


No comments:
Post a Comment