अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
बाइक के कागजात, नंबर प्लेट, मास्क के बावजूद 1300 का काटा चालान
बांदा, के एस दुबे । छात्र का बेजा तौर पर 1300 रुपए का चालान काटने जाने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पदाधिकारियों ने बुधवार को बलखंडीनाका चैकी प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। एसपी को ज्ञापन देकर चैकी प्रभारी को चैकी से हटाए जाने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की बात भी कही है।
पुलिस अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पदाधिकारियों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि बलखंडीनाका चैकी प्रभारी नीरज यादव के द्वारा लगातार मनमानी की जा रही है। हाल ही में छात्र का जबरन चालान काट दिया और बहुत अभद्रतापूर्वक बात की। छात्र के पास बाइक के पेपर, मास्क, नंबर
प्लेट सभी उपलब्ध थे। छात्र अपने पिता की दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर जा रहा था। तभी चैकी प्रभारी द्वारा बाइक चेकिंग के नाम पर उसको रोका गया और रुपयों की मांग की गई। रुपया न देने पर कागज दिखाने के बावजूद छात्र का 1300 रुपए का चालान काट दिया। छात्र संगठन पदाधिकारियों ने एसपी को ज्ञापन देकर घटनाक्रम का विरोध करते हुए चैकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने की मांग की है। यदि चैकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर सुधांशु सिंह चंदेल, विवेक सिंह, मोहिल समेत तमाम संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]() |
| पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने आया छात्र संगठन |


No comments:
Post a Comment