जाफरगंज-फतेहपुर, शमशाद खान । विकास खण्ड अमौली के ग्राम पंचायत रायपुर के जददुपुर गाँव में ग्राम प्रधान अमित दीक्षित की पहल पर ग्रामीणों ने मानचित्र के अनुसार गाँव में पौधरोपण करने का कार्य किया। ग्राम प्रधान ने पौधरोपण के साथ-साथ ग्रामीणों को मास्क वितरित करते हुए पूरे गांव में सेनेटाइजर का छिड़काव भी करवाया।
ग्राम प्रधान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिये बहुत ही लाभदायक होते हैं। पेड़ पौधे
हमारे जीवन के मूल सार हैं। इनसे हमें शुद्ध वातावरण के साथ ऑक्सीजन भी मिलती रहती है। अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाव रहता है। पूरे ग्राम सभा को हरियाली युक्त बनाने के लिए गांव के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग चाहिए। उन्हें पूरा विश्वाश है कि लोग ऐसे ही निरन्तर भरपूर सहयोग करेंगे। ग्रामीणों ने भी ग्राम प्रधान को पौधरोपण के कार्य में पूरा सहयोग प्रदान कर वचन दिया। इस मौके पर पंकज, निखिल, शिवम, अवधेश, अजीत, प्रभात, अमित, नमन, कुलदीप, अनिकेत, कृष्णा, अतुल, जितेंद्र, आशीष, धर्मेंद्र, गुल्लू, कंधई आदि मौजूद रहे।
![]() |
| पौधरोपण करते ग्राम प्रधान। |


No comments:
Post a Comment