चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। कोरोना वायरस संकट काल में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय एवं प्रदेश सरकार ने चित्रकूट इंटर कॉलेज में सीनियर डिवीजन एनसीसी प्रशिक्षण की स्वीकृति प्रदान की है। अब यहां के छात्र जूनियर के साथ-साथ सीनियर डिवीजन एनसीसी का भी लाभ पाकर सेना. अर्द्धसैनिक बल, पुलिस एवं पीएसी, सीआरपीएफ सहित सेना की विभिन्न शाखाओं में वरीयता के साथ सेवायोजित होने का सपना साकार कर सकेंगे। कालेज के 50 कैडेटों के सैन्य प्रशिक्षण की सुविधा मिली है। जबकि जूनियर में 100 कैडेटों के प्रशिक्षण की व्यवस्था पहले से है। इसके लिए कॉलेज परिसर के एक किनारे में फायरिंग रेंज निशानेबाजी स्थल का निर्माण तेजी से चल रहा है। एकता और अनुशासन के साथ देश व समाज की सेवा, रक्षा के लिए सेना की पौध तैयार की जाएगी। प्रधानाचार्य डॉ रणवीर
 |
| फायरिंग रेंज स्थल का जायजा लेते प्रधानाचार्य। |
सिंह चैहान ने बताया कि विद्यालय में सन 1961 से लगातार एनसीसी जूनियर एवं सीनियर डिवीजन संचालित हो रही थी, लेकिन किन्ही कारणों से सन 1977 में सीनियर डिवीजन एनसीसी समाप्त हो गई थी। जिसे पुनः संचालित करने को छात्रों एवं अभिभावकों द्वारा निरंतर मांग की जा रही थी। इस उपलब्धि को हासिल करने में पूर्व सांसद एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष भैरों प्रसाद मिश्र का भी सराहनीय योगदान रहा है। खोई हुई एनसीसी सीनियर डिवीजन की उपलब्धि मिलने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। बताया कि एनसीसी हेड क्वार्टर 17 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज के कमांडिंग आफिसर कर्नल सुधांशु कुमार एवं एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल आरके सिंह, नायब सूबेदार अनिल सिंह जल्द फायरिंग रेंज का निरीक्षण करने आएंगे। इस दौरान एनसीसी सीनियर डिवीजन का शुभारंभ भी होगा।
No comments:
Post a Comment