मानक के अनुसार बनाने के निर्देश
लापरवाही बरतने पर प्रधान व सचिव को चेतावनी
कदौरा (जालौन), अजय मिश्रा । स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत ग्राम पंचायतों में 15वे वित्त से बन रहे सामुदायिक शौचालयो की स्थित परखने एंव शिकायतों को देखते हुए गुरुवार को बीडीओ अतिरंजन सिंह ने क्षेत्र के लमसर में निर्माणाधीन शौचालय का निरीक्षण किया उन्होंने ईट व मसाले की गुडवत्ता को मानक के अनुसार लगाने के निर्देश दिए उसके बाद ग्राम बरही में बन रहे सामुदायिक शौचालय को बीम भर कर छोड़े जाने के बाद निर्माण शुरू न करने पर नाराजगी जताई बीडीओ ने बरखेरा, परोसा, बागी, सहादतपुर में बन रहे शौचालयो का निरीक्षण किया। उन्होंने सचिवो व प्रधानों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि समय सीमा के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करे अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।
![]() |
| निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण करते बीडीओ अतिरंजन सिंह। |
बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन योजना से ब्लाक क्षेत्र में सामुदायिक शौचालयो का निर्माण हो रहा है लमसर ईट व मसाला सही नही था जबकि बरही में बीम के बाद निर्माण कार्य रुका हुआ है जिसकी रिपोर्ट भेजी है तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जो निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों का नियमित निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट ब्लॉक में जमा करंेगे। इस मौके पर सचिव जगत नारायण, प्रधान प्रतिनिधि विजयकांत तिवारी, कुलदीप बौद्ध सहित बड़ी संख्या में ब्लाक कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment