कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । मंगलवार की रात कोतवाली पहुंचेे प्रेेम प्रसंग के एक मामलेे की परिणति काफी सुखद रही जिसके तहत दोनों पक्ष विवाह के लिये राजी हो गए औैैर बुधवार की शाम हुल्कादेवी मंदिर पर शादी की रस्में पूरी कर दी गईं जिसके बाद नव विवाहित जोड़ा हंसी खुशी अपनेे घर चला गया।
![]() |
| हुल्का देवी मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका बने जीवन साथी। |
मंगलवार की रात करीब 10 बजे कोतवाली में एक प्रेम प्रसंग का मामला आया जिसमें लड़का राहुल पहारिया और लड़की सोनम कौैशल शादी करनेे की जिद पर अड़े थेे जबकि उनके परिजन जाति विरादरी का हवाला देकर इसकी इजाजत नहीं देे रहे थेे। काफी देेर तक मामलेे मेें वार्ता चलती रही औैर अंततरू दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। बुधवार की शाम दोनों पक्षों के लोग तथा उनके मित्र आदि हुल्का देवी मंदिर पहुंच गये जहां दोनों की शादी हो गई। वहीं इस शादी का अनुबंध पत्र भी लिखा गया हैै ताकि भविष्य में शादी की सनद हो सके।


No comments:
Post a Comment