मेस, बैरक और रजिस्टरों का किया अवलोकन
बांदा, के एस दुबे । शुक्रवार की रात को आईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के. सत्यनारायण ने तिंदवारी थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण किया और मेस, बैरक समेत मालखान आदि का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कोविड-19 से बचाव के लिए सावधानी बरतने की भी हिदायत दी। साथ ही मातहतों को प्रतिदिन पैदल गश्त करने और क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात करने के निर्देश भी आईजी ने दिए।
![]() |
| थाना परिसर का निरीक्षण करते आईजी के. सत्यनारायण |
आईजी के. सत्यनारायण ने तिंदवारी थाने का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों, मेस, बैरक हवालात व हवालात में लगे सीसीटीवी कैमरों, मालखाना, आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन किया। प्राप्त शिकायतों को चेक करने के साथ ही उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी हासिल की। इसके साथ ही थाना परिसर में माल मुकदमाती खड़े वाहनों को डिस्पोजल कराए जाने और थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की शिकायत/समस्याओं को शालीनता पूर्वक सुनकर उनकी समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। घटनास्थल पर जल्द से जलद पहुंचने के के निर्देश्ज्ञ दिए गए। पुलिस महानिरीक्षक ने थाने पर नई निर्माणाधीन पुरुष बैरक व विवेचना कक्ष का भी निरीक्षण किया। आईजी ने प्रभारी निरीक्षक को थाना क्षेत्र में प्रतिदिन पैदल गश्त किए जाने तथा लोगों से मिलकर उनसे वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी करने, समस्याओं का समाधान कर आम जनमानस में सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ ही सड़क पर अतिक्रमण कर रहे लोगों को रोकने और अतिक्रमणकारियों पर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही थाना क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को कोविड-19 वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करने व सोशील डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक करने को भी कहा गया। आईजी द्वारा थाने में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ सम्मेलन किया गया, उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गई। थाना प्रभारी को तत्काल समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।


No comments:
Post a Comment