बांदा, के एस दुबे । भाजपा के युवा व्यापारी नेता अनुराग कुमार चंदेरिया को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर अनुराग चंदेरिया ने शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी के गठन की बात कही। चंदेरिया की नियुक्ति पर मयंक गुप्ता सर्राफ, पुष्कर द्विवेदी, रोहित साहू, अमल
![]() |
| अनुराग चंदेरिया |
गोयल, राहुल जैन, रजत सेठ आदि सभी प्रमुख व्यापारी नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। चंदेरिया ने कहा कि वह व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए काम करेंगे और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए संघर्ष में कभी भी पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वह उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।


No comments:
Post a Comment