प्रदेश में अपराधों का बोल बाला स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल महिलाआंे के प्रति सरकार नहीं गंभीरः इस्तियाक अली
कदौरा (जालौन), अजय मिश्रा । गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में नगर इकाई की बैठक सपा नगर अध्यक्ष इस्तियाक अली की अध्यक्षता में हुई । बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी अजहर बेग ने कहा कि प्रदेश में रेप की घटनाओं से लोग भयभीत है। प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध चरम पर है इस मामले में प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल है अपराधियों का बोल बाला है। नगर अध्यक्ष इस्तियाक अली ने कहा कि
![]() |
| बैठक में मौजूद सपा नेता। |
विकास के नाम पर सिर्फ नफरत फैलाई जा रही है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक मतदाता सूची का अवलोकन करें और जो 18 वर्ष के हो गए हैं या सूची से नाम कट गया है उनके नाम दर्ज करवाने का प्रयास करें उन्होंने अन्य पार्टियों से आए दो दर्जन युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बैठक का संचालन आफताब अली ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद यादव, नौशाद अली, इरशाद सिद्दीकी, रामसिंह यादव, संतोश नामदेव, अतुल बाल्मीक, सादाब अली, सफीक राइन, सलीम अहमद, लईक अंसारी सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment