बैठक में बीडीओ कोंच पर लगाये गंभीर आरोप
ग्राम पंचायत, ग्राम विकास अधिकारियों का मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहाःरामविहारी
कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । कोंच खंड विकास कार्यालय में गुरुवार को ग्राम विकास, ग्राम पंचायत अधिकारियों की समन्वय समिति की एक बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में कहा गया की खंड विकास कार्यालय कोंच में तैनात ग्राम विकासध्ग्राम पंचायत अधिकारियों को सोची समझी साजिश के तहत मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है खासकर महिला अधिकारियों के प्रति बीडीओ की सोच सकारात्मक नहीं है। बैठक में कहा गया की महिला अधिकारियों के साथ द्विअर्थी भाषा का प्रयोग किया जाता है,साथ ही शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति बीडीओ का रुख सकारात्मक नहीं है और बेबजह ग्राम विकासध्ग्राम पंचायत अधिकारियों के ऊपर दबाव बनाया जाता है जिसका विरोध किया जायेगा। बैठक में समन्वय समिति के अध्यक्ष रामबिहारी वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पवन तिवारी, मंत्री नौशाद अली, कोषाध्यक्ष मेहरबान सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष मनोज गौतम,ब् लॉक मंत्री सुमित यादव, मनोज चतुर्वेदी, मनोज वर्मा, वसीम खान, अनुज गुप्ता, अभिषेक यादव,नरेन्द्र पटेल, पूनम राजपूत, शिल्पी राजपूत, खुशबू यादव आदि शामिल रहीं। इससे पूर्व समिति के पदाधिकारियों का ग्राम विकासध्ग्राम पंचायत अधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
![]() |
| बैठक में मौजूद ग्राम विकास अधिकारी व पंचायत सचिव। |
क्या कहते है बीडीओ कोंच
पूरे मामले में बीडीओ कोंच शुभम बरनवाल ने बताया कि लगाये गए आरोप गलत है।


No comments:
Post a Comment