एसडीएम के निर्देश पर गाय उठाने आए थे पालिका कर्मी
सफाई निरीक्षक ने दी तहरीर, दो लोग लिए गए हिरासत में
पुलिसिया कार्रवाई से खफा होकर धरने पर बैठे कुछ लोग
बांदा, के एस दुबे । गिरवां थाने के पैगंबरपुर इलाके से घायल गाय को लेकर आए गौसेवक अशोक लाट तिराहे पर देखरेख करते हुए उसका उपचार करा रहे थे। प्रशासन को जानकारी हुई तो एसडीएम के मौखिक निर्देश पर पालिका कर्मी वाहन लेकर गाय को उठाकर किसी गौशाला में ले जाने के लिए पहुंचे। अशोक लाट तिराहे पहुंचते ही पालिका कर्मियों और गौसेवकों के बीच इस बात को लेकर बहस हो गई कि गाय का उपचार यहीं पर किया जाए। विवाद होने पर गौसेवकों ने पालिका की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। बाद में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
![]() |
| पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए दो लोग |
कुछ दिनों से एक गाय अशोक लाट तिराहे पर घायल हालत में पड़ी थी। उसका कुछ गौसेवक उपचार करा रहे थे और उसकी देखरेख भी कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक पैगंबरपुर से गाय को लाया गया था। प्रशासन को जब इस बात की जानकारी हुई तो एसडीएम सदर और पशु चिकित्साधिकारी के मौखिक निर्देश पर पालिका कर्मी चालक संतोष कुमार व अन्य कर्मी पहुंचे। नगर पालिका सफाई/खाद्य निरीक्षक ओमवीर सिंह ने नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि जैसे ही गाय को उठाने का प्रयास किया, वैसे ही गौसेवक बताए गए शिवशंकर नामक व्यक्ति ने विवाद शुरू कर दिया और पालिका की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इसके साथ ही पालिका वाहन के चालक संतोष कुमार और अन्य कर्मचारियों को गाली-गलौज की। इस घटनाक्रम के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, नायब तहसीलदार व अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से खफा कुछ लोग जो गौसेवक बताए गए हैं, अशोक लाट तले धरने पर बैठ गए।


No comments:
Post a Comment