सदर विधायक, आयुक्त और राज्य महिला आयोग सदस्य ने संयुक्त रूप से किया शुभारंभ
बांदा, के एस दुबे । गुरुवार को तीन दिवसीय बुंदेलखंड आत्मनिर्भर महोत्सव का शुभारंभ हुआ। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल गौरव दयाल और राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने संयुक्त रूप से महोत्सव का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों की मेहनत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। महोत्सव के माध्यम से बुंदेली प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
![]() |
| महोत्सव में बोलते मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी |
पेंट माई ड्रीम संस्था के तत्वावधान में विराज पैलेस में आयोजित बुन्देलखण्ड आत्मनिर्भर महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सदर विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी संकल्प आत्मनिर्भर भारत से प्रेरित होकर गरीब प्रतिभावान बच्चों में छिपे हुनर को निखारने का बीड़ा दो बहनों प्रिया गुप्ता और जया गुप्ता ने उठाया है। विधायक ने उनके प्रयास की सराहना की। कहा कि उनके इस कदम से ताल मिलाकर उन्हें प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सरकार के माटी कला बोर्ड से जुड़कर संस्था की कलाकृतियों को देश व प्रदेश के लोगों तक पहुुंचाने का आह्वान किया।
![]() |
| कलाकृतियों को देखते सदर विधायक और राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता |
महोत्सव में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने प्रिया व जया की कलाकृतियों की तारीफ करते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि आत्मनिर्भर अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है जिसे आगे बढ़ाने का काम संस्था की ओर से किया जा रहा है। कहा कि विदेशों में हस्तकला की बहुत मांग है, इससे रोजगार के भी साधन विकसित होंगे। उन्होंने प्रशासनिक स्तर से मदद का भरोसा दिलाया। महोत्सव में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज, अमित सेठ भोलू, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, भाजपा नेता पुष्कर द्विवेदी, स्वदेश शिवहरे गोलू, राकेश गुप्ता दद्दू, निखिल सक्सेना, व्यापारी नेता मनोज जैन, संजय निगम अकेला, विजय ओमर, संजय काकोनिया, उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment