समारोह आयोजित कर दी गई भावभीनी विदाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 10, 2021

समारोह आयोजित कर दी गई भावभीनी विदाई

हिंदू इंटर कालेज में किया गया समारोह का आयोजन 

अतर्रा, के एस दुबे । हिंदू इंटर कॉलेज में अवकाश प्राप्त कर रहे कैप्टन देवब्रत पांडेय को शनिवार को पूरे स्टाफ ने भावभीनी विदाई दी। इन्हीं के साथ ही विद्यालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता अशोक कुमार पांडेय एवं वाणिज्य विषय के प्रवक्ता कामता प्रसाद कुशवाहा को भी कालेज परिवार में विदाई दी। विदाई समारोह में कालेज के सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानाचार्य डा. विनोद कुमार त्रिपाठी ने विदा हो रहे शिक्षकों को उज्जवल भविष्य, पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना के साथ ही समाज में अपनी भूमिका बनाए रखने का आह्वान किया।

विदाई समारोह में अभिवादन करते हुए अतिथि

ज्ञातव्य हो कि उपरोक्त तीनों शिक्षकों ने लगभग 35 से 36 वर्ष तक विद्यालय में अध्यापन कार्य किया और नगर सहित आसपास क्षेत्र के हजारों छात्रों को अपने ज्ञान से अभिसिंचित कर ज्ञानवान बनाया। शनिवार को उनके कालेज से अवकाश प्राप्त होने पर सभी साथी भावुक नजर आए। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता एवं एसीसी अधिकारी संतोष द्विवेदी ने किया। जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा. विनोद कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पतिराखन सिंह, शिक्षक संघ ठाकुराई गुट के जिला अध्यक्ष डा. गणेश सिंह, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एवं कालेज के प्रधान लिपिक कामता प्रसाद सहित सैकड़ों शिक्षक कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages