पूर्व सांसद की पत्नी और बेटे का भी किया जा रहा उपचार
समाजवादी पार्टी में आयोजित की गई शोकसभा
बांदा, के एस दुबे । बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट से पूर्व सांसद रहे श्यामाचरण गुप्त का दिल्ली के निजी अस्पताल में 9 अप्रैल को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कोविड गाइड लाइन के मुतातबिक दिल्ी में 10 अप्रैल को किया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौजूद पार्टी के प्रमुख नेता, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर ईश्वर से उनकी आत्म शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर इश्वर से प्रार्थना की। गौरतलब हो कि श्याम गु्रप के संस्थापक श्यामाचरणवर्ष 2004 में समाजवादी पार्टी और 2014 में भाजपा से प्रयागराज लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे। इससे पहले वह मेयर रह चुके थे। 9 फरवरी 1945 को उनका जन्म बांदाजिले में एक सामान्य परिवार में हुआ था।
![]() |
| पार्टी कार्यालय में पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि अर्पित करते सपाई |
फिर उन्होंने प्रयागराज में व्यवसाय का एक बड़ा साम्राज्य खड़ा किया। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। बता दें कि श्यामाचरण के साथ उनकी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों को भी कोरोना हुआ है। पत्नी और बेटे का भी नई दिल्ली में इलाज किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित शोकसभा में जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, अशोक दीक्षित, पूर्व जिला प्रवक्ता भूपत यादव, पीयूष गुप्ता, अमित सेठ भोलू, प्रियांशु गुप्ता, प्रदीप जड़िया, वृंदावन वैश्य, शिवकरन पाल, श्यामशरन पटेल, बबलू श्रीवास, नासिर खान, दिनेश यादव, महेंद्र यादव, अवध नरेश, भरतलाल दिवाकर, अवध बिहारी, नीतेश कुमार, अजय चैहान, विष्णु यादव आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment