उगते सूरज को अर्ध्य देकर छठ व्रत का पारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 11, 2021

उगते सूरज को अर्ध्य देकर छठ व्रत का पारण

पूर्वांचल के पर्व की दो-आबा के सरजमीं में कई जगह दिखाई दी रौनक

फतेहपुर, शमशाद खान । पूर्वांचल के महापर्व छठ पूजा के आखिरी दिन उदीयमान सूर्य को अर्ध्य दिया गया। श्रद्धालओं ने विधि विधान से भाष्कर की बहन छठ मैया की उपासना की। भोर पहर ही नदी व तालाब किनारे श्रद्धालु जा पहुंचे। मौसम की परवाह किए किए बगैर ऊषा अर्ध्य दिया गया। यह नजारा देखते बना।

पूजा-अर्चना करतीं श्रद्धालु महिलाएं।

जिले में यूं तो इस पर्व को मनाने वाला तबका संकुचित है लेकिन पूर्वांचल के इस महापर्व की छटा यहां पर भी  देखने को मिलती है। यही वजह रही कि पीएसी परिसर से लेकर राधा नगर बस्ती तक इस पर्व की मौजूदगी का अहसास होता रहा। छठ पूजा के चौथे दिन सुबह छह बजकर 41 मिनट पर सूर्य को अर्ध्य देने के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था उबाल मारती नजर आई। दीप और धूप से सूर्य की पूजा का संगम देखने वाला रहा। तांबे के लौटे में लाल फूल, कुमकुम, हल्दी डालकर सूर्य को जल अर्पित किया गया। ऊषा अर्ध्य के बाद पारण किया गया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages