तहसीलदार ने गरीबों को वितरित किए कंबल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, December 22, 2022

तहसीलदार ने गरीबों को वितरित किए कंबल

बबेरू, के एस दुबे । कड़ाके की ठंड को देखते हुए शासन के द्वारा गरीब बेसहारा लोगों को निशुल्क कंबल वितरण कराए जा रहे हैं। कस्बे पर तहसीलदार के द्वारा चिन्हित किए गए गरीब बेसहारा लोगों को इकट्ठा करके निशुल्क कंबल वितरण किए गए हैं। बबेरू कस्बे पर कड़ाके की ठंड को देखते हुए शासन के द्वारा गरीब बेसहारा लोगों को निशुल्क कंबल वितरण कराए जा रहे हैं। उसी परिपेक्ष में गुरुवार की सुबह कस्बे के प्रसिद्ध मां मढ़ी दाई मंदिर के

गरीबों को कंबल वितरित करते तहसीलदार

आस-पास घूम रहे गरीब बेसहारा लोगों को इकट्ठा करके एवं कस्बे के गरीब बेसहारा लोगों को चिन्हित करके लगभग दो दर्जन गरीबों को तहसीलदार अजय कुमार कटियार के द्वारा निशुल्क कंबल वितरण किए गए हैं, ताकि गरीब बेसहारा लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाया जा सके, और कंबल मिलते ही गरीब बेसहारा लोगों के चेहरे खिल उठे। इस कंबल वितरण के दौरान तहसीलदार के साथ-साथ राजस्व कर्मी भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages