बेकरी की दुकान में शार्ट सर्किट से आग, लाखों का नुकसान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, December 22, 2022

बेकरी की दुकान में शार्ट सर्किट से आग, लाखों का नुकसान

बबेरू, के एस दुबे । कस्बे के एक बेकरी व जनरल स्टोर की दुकान पर शार्ट सर्किट से आग लग गई। पूरा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे दुकानदार ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। कालेज मार्केट में प्रिंस बेकरी एवं जनरल स्टोर की दुकान है, जिसमें रात्रि में शार्ट सर्किट से आग लग गई,

बेकरी की दुकान में खाक सामान

जिससे दुकान का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आसपास के दुकानदारों ने रात में ही दुकानदार को सूचना दी। तब तक पूरा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लगभग डेढ़ लाख रुपए की क्षति हुई है। दुकान मालिक सीताराम ने उप जिलाधिकारी रावेद्र सिंह को ज्ञापन देकर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages