समाज के युवाओं महिलाओं को संगठन में आगे आने का किया आह्वान
बांदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम का कार्यकर्ता प्रतिनिधि सम्मेलन स्थान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर महासभा भवन विधान सभा के सामने लखनऊ में आयोजित किया गया। कार्यकर्ता प्रतिनिधि सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने की मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डाॅ. प्रह्लाद प्रजापति रहे। कार्यक्रम की शुरुआत परम पूज्य बोधिसत्व बाबा साहब के अस्थि कलश और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कलश पूजन दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति मऊ और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पन्नालाल प्रजापति हापुड़ ने किया। कार्यकर्ता प्रतिनिधि सम्मेलन में राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉ. सुरजीत प्रजापति ने मुख्य एजेंडा अनुसार आठ सूत्रीय प्रस्ताव रखे गए जिस पर युवा मोर्चा के ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रजापति राजेंद्र आर्य और संगठन के सभी देश प्रदेश से आए लोगों ने एक राय होकर समर्थन किया । कार्यकर्ता प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल
![]() |
सम्मेलन में सम्मानित करते हुए अतिथि |
प्रजापति ने कहा कि हमें संगठन को मजबूत बनाते हुए बहुत ही जल्द पूरे देश में समाज के युवाओं महिलाओं बुद्धजीवियों समाजसेवियों कर्मचारियों अधिकारियों अधिवक्तगणों समाज के व्यापारी वर्ग को जोड़कर समाज को सामाजिक न्याय राजनेतिक भागीदारी शैक्षिक आर्थिक रूप से समृद्ध और शक्तिशाली बनाने संगठित होकर समाज में हो रहे अन्याय अत्याचार उत्पीड़न हत्याये जैसे घटनाओं पर गंभीरता से लिया जाएगा और आगामी होने वाले पंचायत चुनावों में अन्य चुनावी गतिविधियों में समाज को आगे बढ़ाने के लिए संगठन द्वारा अभियान चलाया जाएगा जिससे समाज में प्रतिनिधत्व और ज्यादा से ज्यादा भागीदारी मिल सके समाज के राजनेतिक दलों को आगाह किया कि सामाजिक संगठनों के सहयोग से राजनेतिक शक्ति सामाजिक शक्ति मिलती हमेशा महासभा फोरम सहयोग करेगा जिस तरह शिक्षा वो शेरनी का दूध हे जो इसे पियेगा वही दहाड़ेगा इसी तरह राजनीतिक वो मास्टर चाभी है जिससे विकास के सभी द्वार खोलने का साधन है प्रजापति समाज को जितने भी राजनीतिक पार्टियां हैं सभी छला है हिस्सेदारी देने के नाम से वोट लिया है सिर्फ अब हम सबको वोट के अधिकार को समझना होगा सभी युवाओं से अपील किया कि आगामी पंचायत चुनाव में बढ़ चढ़कर आगे आए महिलाओं को भी शिक्षा और राजनीति , व्यापार से जोड़े। कार्यक्रम को रामबिलास प्रजापति राष्ट्रीय प्रवक्ता ने विस्तार से संगठन द्वारा समाज में किए जाने वाले कार्यों को बताया राष्ट्रीय महामंत्री लालचंद्र प्रजापति ने संगठन के द्वारा पंचायत चुनाव अभियान चलाने रामकिशुन प्रजापति गोरखपुर, बासुदेव प्रजापति कानपुर, डाॅ. प्रहलाद प्रजापति स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व परिवहन आयुक्त चुन्नीलाल, पूर्व महाप्रबंधक स्टांप नगीना प्रसाद, वरिष्ठ समाजसेवी छितेश्वर प्रजापति, विश्वनाथ प्रजापति प्रहलाद प्रजापति लखनऊ, सतीशचंद्र प्रजापति फौजी मऊ, मोहिंदर प्रजापति आजमगढ़, विजय प्रजापति बुलंदशहर ने संबोधित कर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
संगठन निर्माण हुआ, पदाधिकारी किए गए मनोनीत
बांदा। संगठन निर्माण के क्रम आए हुए प्रजापति के लोगो ने संगठन की विधिवत आजीवन सदस्यता ग्रहण कर संगठन में पदाधिकारी मनोनीत किए गए। साथ सभी प्रकोष्ठों का गठन किया जिनमें महिला मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष बहुत ही संघर्षशील समाजसेविका किरण प्रजापति संतकबीर नगर को प्रदेश अध्यक्ष पद पर, कुशल संगठक बुद्धजीवी भाई जयनाथ प्रजापति को शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष, नेशनल बांसुरी वादक मुकेश कुमार प्रजापति मधुर अम्बेडकर नगर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष,शशांक सागर जी को प्रदेश मुख्य महासचिव सांस्कृतिक प्रकोष्ठ बनाया गया , रमाशंकर प्रजापति बबलू प्रयागराज को राष्ट्रीय सचिव, मंगेश प्रजापति आजमगढ़ को प्रदेश उपाध्यक्ष , प्रजापति आलोक दक्ष बांदा प्रदेश महामंत्री , प्रेमसागर प्रजापति प्रदेश महामंत्री अम्बेडकर
![]() |
मौजूद पदाधिकारीगण |
नगर , सुनील कुमार प्रजापति लखनऊ अध्यक्ष , राजाभाईया प्रजापति जिलाध्यक्ष हमीरपुर , दिनेश कुमार प्रजापति अध्यक्ष प्रयागराज, रोशनलाल प्रजापति जिला मुख्य महासचिव प्रयागराज , रामकेश प्रजापति,युवा अध्यक्ष बांदा , मुरारी प्रजापति जिलाध्यक्ष देवरिया , हरिओम प्रजापति देवरिया , मनोनीत किए गए ,,,,,,राकेश कुमार प्रजापति, प्रदीप कुमार प्रजापति, कुलदीप कुमार प्रजापति एड , रामपाल प्रजापति एड लक्ष्मण प्रजापति , बलिकरन प्रजापति , खुशी हाल प्रजापति , नीरज कुमार प्रजापति अशोक प्रजापति एड रविन्द्र कुमार प्रजापति मंगतराम प्रजापति जयराम प्रजापति सुनील प्रजापति डा अजय प्रजापति, राधेश्याम जी, नथुनी प्रजापति , प्रेमलता प्रजापति , बंदना प्रजापति , डा सुनीता प्रजापति, बृजेंद्र प्रजापति जय सिंह सुनील कुमार प्रजापति इंद्रेश प्रजापति डा संजीव कुमार प्रजापति, चंदन महाकाल , त्रिभुवन प्रजापति, प्रेमनाथ प्रजापति , महेश प्रजापति , सतीश प्रजापति , अखिलेश प्रजापति , समर प्रजापति , कुशल प्रजापति , रुपेश कुमार प्रजापति, रामआसरे प्रजापति ओमप्रकाश प्रजापति , नरेंद्र प्रजापति , शंकर प्रजापति, सहित संगठन के राष्ट्रीय कोर कमेटी प्रदेश/जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment